आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा ने की प्रदेश पदाधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान व महिला मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर को लेकर की विस्तृत चर्चा


by Dr. Alka Mundra -
07-08-2022
Press Release

Download Document

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा ने की प्रदेश पदाधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान व महिला मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर को लेकर की विस्तृत चर्चा
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
अलका मूंदड़ा के सानिध्य में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
महिला मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर डॉ. अलका मूंदड़ा ने पदाधिकारियों के साथ चर्चा
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’


जयपुर, 7 अगस्त 2022। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा ने हर घर तिरंगा अभियान एवं आगामी दिनों में होने वाले भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर की प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही डॉ. अलका मूंदड़ा ने बताया कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संकल्प के साथ 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ताओं व आमजन को इस अभियान के तहत जोड़ा जाए।

इसी के साथ आज विश्व हैंडलूम दिवस पर डॉ. अलका मूंदड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों, हैंडलूम बुनकरों और निर्यातकों को शुभाकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री सरिता गैना, प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग, पूजा अग्रवाल, प्रदेशमंत्री रक्षा भंडारी, बादाम वर्मा, दीपा नाथावत, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष वीना दशौरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा काम्बोज शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक वर्तिका सैन, आइटी संयोजक शिखा बैद इत्यादि उपस्थित रही।
 

To Write Comment Please Login