
प्रेस विज्ञप्ति
सादर प्रकाशनार्थ।
अरूण सिंह और डॉ. सतीश पूनियां कल 9 अगस्त को सिरोही के नंदगांव में प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
अरूण सिंह सुमेरपुर में और सतीश पूनियां रेवदर में तिरंगा रैलियों में होंगे शामिल
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
डॉ. पूनियां 10 अगस्त को आमेर में तिरंगा रैली में होंगे शामिल
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
जयपुर, 8 अगस्त 2022। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां कल 9 अगस्त को सिरोही जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां वह नंदगांव में सुबह 09:30 बजे प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। डॉ. पूनियांआज रात ट्रेन द्वारा सिरोही जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान परआजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ”हर घरतिरंगाअभियान“ के अन्तर्गत प्रदेश भर में भाजपा का 50 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य है। साथ ही तिरंगा रैलियों और प्रभात फेरियों का आयोजन भी प्रदेश के सभी जिलों में होगा।
विभिन्न जिलों में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक वअन्य सभी जनप्रतिनिधि तिरंगा रैलियों और हर घर तिरंगाअभियान में शामिल होंगे। इसी क्रम में डॉ. सतीश पूनियां रेवदर (सिरोही) में कल 9 अगस्त को तिरंगा रैली में शामिल होंगे और 10 अगस्त को आमेर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा रैली में शामिल होंगे, आमेर में तिरंगा रैली सुबह 08 बजे देवनारायण जी मंदिर देव का हरवाड़ा से रायथल तक जाएगी।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री अरूण सिंह आज रात नई दिल्ली से प्रस्थान कर कल 9 अगस्त को सुबह 05:25 बजे माउण्टआबू (सिरोही) पहुंचेंगे, वह नंदगांव (सिरोही) में प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे और शाम को 04:30 बजे पाली जिले के सुमेरपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी के आहवान पर देशभर में 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।
To Write Comment Please Login