
जयपुर, 11 अक्टूबर 2023 भाजपा चुनाव प्रबंधन और आपणो राजस्थान "सुझाव आपका संकल्प हमारा" अभियान प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय नेता, केन्द्रीय मंत्री, सासंद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों सहित अन्य नेताओं के प्रवास कार्यक्रम बनाए गए हैं। इस दौरान विधानसभा प्रभारियों और जिला अध्यक्षों सहित जिला प्रभारियों की बैठकें आयोजित होंगी और चुनाव प्रबंधन, संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव भी लिए जाएंगे।
प्रवास कार्यक्रम के तहत बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी और विजय आचार्य बीकानेर शहर में, झुंझुनू में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, अनंत राम विश्नोई, ओम सारस्वत और जिलाध्यक्ष पवन कुमार मावंडिया प्रवास करेंगे। नागौर शहर में संतोष एहलावत, रामनिवास सांखला, बाड़मेर में प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, स्वरूप सिंह खारा, बालोतरा में प्रियंका मेघवाल, बाबू सिंह राजगुरू प्रवास करेंगे। हनुमानगढ़ में जोगेंद्र सिंह और देवेंद्र पारीक, चूरू में असीम गोयल संभाग प्रवासी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी और हरलाल सहारण प्रवास करेंगे।
अलवर उत्तर में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया मौजूद रहेंगे। वहीं उदयपुर शहर में पवन राणा संभाग प्रभारी और रविन्द्र श्रीमाली प्रवास करेंगे। उदयपुर देहात में प्रसन्न चंद मेहता और चंद्रगुप्त सिंह चौहान प्रवास करेंगे।
To Write Comment Please लॉगिन