भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कल होगी आयोजित


08-08-2022
Press Release

Download Document

प्रेसविज्ञप्ति
सादरप्रकाशनार्थ।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कल होगी आयोजित
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

जयपुर, 08 अगस्त, 2022। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने बताया कि मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 09 अगस्त, 2022 को जानकी पैराडाइज, गांधीपथ, चित्रकूट वैशाली नगर जयपुर में आयोजित होगी। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मोर्चा राजस्थान प्रदेश प्रभारी राम नरेश तिवाड़ी रहेंगे।

यादव ने बताया कि इस बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

यादव ने बताया कि इस बैठक में मोर्चा के पूर्व में किये गये कार्यों की समीक्षा होगी एवं आगामी कार्य जैसे किआजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम ‘‘हर घरतिरंगा’’, वृक्षारोपण अभियान, किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ‘‘किसान सम्मेलन’’ एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सरकार  द्वारा किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर की गई वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम  ‘‘हस्ताक्षरअभियान’’ इत्यादि पर चर्चा की जायेगी।
 

To Write Comment Please लॉगिन