
प्रेस विज्ञप्ति
सादर प्रकाशनार्थ।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने हजारों महिलाओं को तिरंगा वितरित किये, कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्रवान पर राजस्थान के हर घर पर तिरंगा फहरेगा
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी सहित हजारों महिलाओं ने सतीश पूनियां को रक्षासूत्र बांधे
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सतीश पूनियां ने सुकन्या समृद्धि योजना में 75 कन्याओं के खाते खुलवाने का शुभारंभ किया
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
जयपुर, 14 अगस्त 2022।आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर जयपुर सहित राजस्थान के सभी जिलों में ”हर घर तिरंगा“ अभियान पूरे जोर-शोर और उत्साह के साथ चल रहा है।
इसी क्रम में आमेर विधानसभा क्षेत्र में आज ”तिरंगा राखी संगम“ कार्यक्रम में हजारों महिलाओं का जनसैलाब उमड़ा, जिसमें सभी महिलाओं को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए तिरंगा वितरित किये गए और साथ ही प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी सहित हजारों महिलाओं ने डॉ. सतीश पूनियां को रक्षासूत्र बांधकर उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और तरक्की की कामना की।
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर मोदी सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के अर्न्तगत सतीश पूनियां ने राशि जमा करवाकर 75 कन्याओं के खाते खुलवाने का शुभारंभ किया और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाने की लोगों से अपील भी की।
डॉ. पूनियां ने संबोधित करते हुए कहा कि, चूरू जिले के एक छोटे से गांव में एक सामान्य किसान परिवार में जन्मे मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यहां तक पहुंचाने में मातृशक्ति एवं बहन-बेटियों के आशीर्वाद और प्यार की बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि आमेर, जयपुर, राजस्थान की मजबूती एवं विकास के लिए 2023 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनवाने में माता-बहनों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और 2024 में श्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में भी मातृशक्ति का हमेशा की तरह विशेष योगदान-आशीर्वाद रहेगा।
डॉ. पूनियां ने महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान के लिए केन्द्र सरकार की उज्जवला, सुकन्या इत्यादि जन-कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने का आमजन से आहवान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी, प्रदेश मंत्री महेन्द्र यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री बादाम देवी वर्मा, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी, जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर, जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान शर्मा, आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, जालसू प्रधान हरदेव यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
( कार्यालय प्रभारी )
To Write Comment Please लॉगिन