प्रदेश में मॉबलिंचिंग की घटनाओं में लगातार बहुसंख्यक हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा, लेकिन अशोक गहलोत तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हाथ पर हाथ धरे बैठे हैंः डॉ. सतीशपूनियां


16-08-2022
Press Release

Download Document

प्रेस विज्ञप्ति
सादर प्रकाशनार्थ।
प्रदेश में मॉबलिंचिंग की घटनाओं में लगातार बहुसंख्यक हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा, लेकिन अशोक गहलोत तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हाथ पर हाथ धरे बैठे हैंः डॉ. सतीशपूनियां
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री कालखंड में अपराध और अपराधियों का हौसला बढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक हैः डॉ. पूनियां
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
सेना हमारा स्वाभिमान और ताकत है, जिसके खिलाफ अशोक गहलोत द्वारा अमर्यादित टिप्पणी मुख्यमंत्री पद को शोभा नहीं देताः डॉ. पूनियां
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

जयपुर, 16 अगस्त 2022। अलवर मॉबलिंचिंग, जालोर की घटना और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सेना को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान इत्यादि को लेकर भाजपा प्रदेशकार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मीडिया से बातचीत की।
अलवर जिले के गोविंदगढ़ में मॉबलिंचिंग मामले पर डॉ. पूनियां ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष से अधिक के शासनकाल में सबसे पहला यक्ष प्रश्नहै यह है किअशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहते उनके गृहमंत्री कालखंड में जिस तरीके से अपराध बढ़े हैं और अपराधियों का हौसला बढ़ा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और चिंताजनक है।
प्रदेश में खासतौर पर मॉबलिंचिंग की घटनाएं और अपीजमेंट के कारण जो लगातारअपराधियों को प्रश्रय मिला है, पुलिस की शिथिलता, प्रशासनिक कमजोरी यह सब उसके कारक हैं और इसलिए मुझे लगता है कि पुलिस की जो पंचलाइन है,अपराधियों में भय औरआमजन में विश्वास, अब आमजन असुरक्षित है और अपराधी अपराध करते वक्त यह सोचता नहीं है उसका क्या होगा, ऐसे हालातों से पानी सर से ऊपर गुजर चुका है,राजस्थान की कानून व्यवस्था को जो नजर लगी है, अशोक गहलोत के सियासी बयान उसको ठीक नहीं कर पाएंगे, मुख्यमंत्री को गंभीरता के साथ कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की सख्त जरूरत है, जो वो नहीं कर पा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि, इससे पहले भी मॉबलिंचिंग की अलवर, झालावाड़ और जयपुर सहित कई जिलों में घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें लगातार बहुसंख्यक हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन अशोक गहलोत तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल मुख्यमंत्री व गृहमंत्री साबित हुए हैं।
जालोर की घटना पर डॉ. पूनियां ने कहा कि, अपराधी पकड़ा गया और मुझे लगता है कि इस तरीके की घटनाओं के बारे में समाज, प्रशासन और सरकार को सोचने की आवश्यकता है, बात यह है कि अपराधी अपराध क्यों करता है, या तो समाज का उस पर नियंत्रण नहीं है, दूसरा जो शासकीय पक्ष है,उसका उस पर कोई डर नहीं है, कानून का भय खत्म हो गया, जब सरकार का, पुलिस का, प्रशासन का, इकबाल खत्म होता है तो इस तरह की घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
राज्य सरकार को यह भरोसा देना चाहिए कि भविष्य मेंं इस तरीके की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। समाज में कोई विकृति है तो उसमें सुधार करने की जरूरत है, क्योंकि हम आजादी के 75वर्षो में जब समाज की एकजुटता की बात करते हैं, राष्ट्र की एकजुटता की बात करते हैं तो इस समय समरस रूप से सभी लोगों को एक जाजम पर बैठकर इस तरह की घटनाओं को रोकने पर विचार जरूर करना चाहिए, भविष्य में नहीं हो यह सरकार भरोसा दिलाए।
सेना को लेकर अशोक गहलोत द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान पर सतीश पूनियां ने कहा कि, अशोक गहलोत इन दिनों कुर्सी की असुरक्षा से, कांग्रेस के अंतर्कलह से और देश में कांग्रेस के सिमटते जनाधार से विचलित ज्यादा हैं और इतने विचलित है कि वह मर्यादा भूल गए, इतने विचलित हैं कि वह सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार को भूल गए कि किसी भी बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय राजनीतिक दल के ऊपर ओछी टिप्पणी की है, लेकिन पैरामिलिट्री फोर्सेज के बारे में इस तरीके की बयानबाजी, यह किसी भी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता, आपका दल अलग है वह हो सकता है, आपकी सरकार अलग हो सकती है, आपके विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को, उसके दफ्तर को इस तरीके से झूठे तथ्यों से आरोपित करना उस पर पैरामिलिट्री फोर्स को लेकर अमर्यादित बयान देना, सेना हमारा स्वाभिमान और ताकत है, जिसके खिलाफ बयान देना मुख्यमंत्री पद की गरिमा को शोभा नहीं देता।
मुख्यमंत्री गहलोत वही बात कह रहे हैं जो कांग्रेस के 55वर्षों के कालखंड में अपने ऊपर इन बातों को किया होगा कि किस तरीके से उन्होंने देश को लूटा है, किस तरीके सेदेश के धन का दुरुपयोग किया है, जीप घोटाले से लेकर कोयले घोटाले तक उनके खुद के हाथ रंगे हुए हैं इन पापों से।
जो कांग्रेस धीरे-धीरे वैचारिक और व्यावहारिक तौर पर सिमटती जा रही है, उसकी आशंका उनको है कि अब राजस्थान में कांग्रेस की कभी सत्ता में वापसी नहीं होगी, वही विचलित उनके बयानों में दिखता है।

To Write Comment Please लॉगिन